गेस्ट हाउस में चोरी करने वाले बदमाश गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मालगोदाम रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरों के पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।
मामले में देहादून निवासी देवेंद्र रावत की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी। जिसमें उन्होनें बताया था कि 16 दिसंबर को वह गेस्ट हाउस में रुके थे। इसी दौरान रात्रि के समय अज्ञात चोरों द्वारा उनका मोबाइल फोन, जैकेट व 13,000 रुपये की नगदी चोरी कर दी थी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरु कर दिए थे। मामले में पुलिस ने मदनी मस्जिद स्टेडियम लकड़ी पड़ाव निवासी सुल्तान उर्फ डागा, सुहेल, राजेश व फारुख को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से मोबाइल व नगदी भी बरामद हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *