यात्री का गुम बैग पुलिस ने सर्च करने के बाद लौटाया

Spread the love

नई टिहरी। पुलिस ने घूमने आये यात्री को उसका रुपयों से भरा बैग लौटाकर मदद की। यात्री सौमिक मशरानी ने इस मदद के लिए पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया है। बीते दिवस राजुला गुजरात से घूमने आये यात्री सौमिक मशरानी पुत्र अशोक भाई ने पुलिस के नियंत्रण कक्ष को सूचना दी, कि वह साथियों के साथाषिकेश घूमने आया था। घूमते हुये साथियों के साथ गुलर की ओर एक ट्रक में बैठकर निकला। इस दौरान उसका बैग ट्रक में ही टूट गया। जिसमें 20 हजार के साथ जरूरी कागजात मौजूद थे। ट्रक का नंबर याद न होने की बात भी बताई। नियंत्रण कक्ष में सूचना के बाद पुलिस ने थान देव प्रयाग को तत्काल अवगत कराते हुये बैरियर पर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसके बाद पुलिस ने यात्री को सौंपा गया। यात्री ने पुलिस का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *