उत्तराखंड

नरेंद्र रावत बने दोबारा माकपा लोकल कमेटी के मंत्री

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) तृतीय लोकल कमेटी रुद्रप्रयाग का सम्मेलन काली कमली धर्मशाला रुद्रप्रयाग में आयोजित किया गया। इस मौके पर दो सदस्यीय अध्यक्ष मंडल का चुनाव रामष्ण नौटियाल एवं भावना रावत की अध्यक्षता में संपन्न। सम्मेलन का शुभारंभ पूर्व जिपंस राजाराम सेमवाल द्वारा पार्टी के झंडारोहण से की गई। सम्मेलन का संचालन करते हुए शोक प्रस्ताव के बाद शहीद हुए किसान मजदूरों को श्रद्घांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। उद्घाटन करते हुए पार्टी के राज्य कमेटी के सदस्य राजाराम सेमवाल ने कहा कि माकपा देश के अंदर एकमात्र क्रांतिकारी पार्टी है। अपने स्थापना दिवस काल से पूरे देश के भीतर मेहनतकश लोगों के लिए संघर्ष कर रही है। माकपा का देश की आजादी में भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने पार्टी में शहीद भगत सिंह, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली, नागेंद्र सकलानी, श्रीदेव सुमन जैसे महान क्रांतिकारियों का उदाहरण दिया। बताया कि सम्मेलन पूरे प्रदेश एवं जिले को को एक नया रास्ता बताएगा। प्रदेश की जनता, किसान मजदूर राज्य में परिर्वतन के लिए संघर्ष करेगा। कहा कि आने वाले दिनों में पूरे देश के अंदर एक बेहतर विकल्प पेश किया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि पूरे देश के अंदर जनता को संगठित किया जाएगा। सम्मेलन में नए मंत्री द्वारा 3 वर्षों की रिपोर्ट पेश की गई। जिस पर बहस के बाद सर्वसम्मति से सहमित व्यक्त की गई। सम्मेलन को पार्टी जिला मंत्री वीरेंद्र गोस्वामी ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के अंदर वास्तविक रूप में जनतंत्र है। पार्टी में छोटी इकाई से सबसे बड़ी इकाई तक के लिए नए चुनाव हर 3 वर्ष में आयोजित किया जाता है। जिसमें पार्टी का सदस्य अहम भूमिका निभा सकता है। सम्मेलन में 13 सदस्य लोकल कमेटी का चुनाव किया गया जिसमें सर्वसम्मति से नरेंद्र रावत को दोबारा लोकल कमेटी का मंत्री चुना गया। रामष्ण नौटियाल, धीरज लाल, रोशन लाल, संजय सिंह, भीम सिंह नेगी, रिंकी देवी, भावना रावत, जमुना देवी, विक्रम सिंह, नरेंद्र लाल, वीरा को लोकल कमेटी का सदस्य चुना गया। 4-5 दिसम्बर को गुप्तकाशी में जिले के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!