उत्तराखंड

सर्वोदय विचारों को मिली नई दिशा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

‘सर्वोदयार्थ समर्पित जीवन’ पुस्तक का किया विमोचन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आर्य गिरधारीलाल महर्षि दयानन्द ट्रस्ट कोटद्वार व सुरेन्द्र लाल आर्य अभिनन्दन ग्रंथ समिति के संयुक्त तत्वावधान में सुरेन्द्र लाल आर्य अभिनंदन ग्रंथ समर्पण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी सुरेन्द्र लाल आर्य के जीवन दर्शन पर आधारित ‘सर्वोदयार्थ समर्पित जीवन’ नामक अभिनंदन ग्रंथ सुरेंद्र लाल आर्य को समर्पित किया गया।
शनिवार को व्यापार मंडल सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर ‘सर्वोदयार्थ समर्पित जीवन’ के मुख्य संपादक प्रोफेसर नन्दकिशोर ढोंडियाल ‘अरुण’ डी. लिट् ने सुरेन्द्र लाल आर्य को पुस्तक समर्पित की। संपादक डॉ. मनोरमा ढोंडियाल ने काव्याभिनन्दन व सहसंपादक डॉ. दिवाकर बेबनी ने गद्याभिनन्दन से सुरेन्द्र लाल आर्य के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मुख्य अतिथि पं. तारादत्त शुमा-श्यामा बेबनी सोसायटी, फरीदाबाद के अध्यक्ष कृपा राम बेबनी ने कहा कि सुरेन्द्र लाल आर्य ने महान समाजसुधारक महात्मा गांधी, महर्षि दयानंद सरस्वती, संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर, विनोबा भावे, मान सिंह रावत, नेल्सन मंडेला आदि महापुरुषों के विचारों की रोशनी में अपना दृष्टिकोण विकसित किया और सर्वोदयार्थ अपना जीवन समर्पित किया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि सर्वोदय सेविका शशिप्रभा रावत ने कहा कि उत्तराखंड सर्वोदय मंडल के प्रदेश सचिव व गढ़वाल सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल आर्य ने सर्वोदय विचारों को नई दिशा दी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध साहित्यकार व अभिनन्दन ग्रंथ समिति के अध्यक्ष चक्रधर शर्मा ‘कमलेश’ ने और संचालन समिति के महासचिव जनार्दन बुड़ाकोटी व ट्रस्ट के सचिव कैप्टन पीएल खंतवाल ने किया। कार्यक्रम में जनार्दन ध्यानी, प्रवेश नवानी, महेंद्र कुमार अग्रवाल, मंजू जखमोला ,मनोज बेबनी, सुभाष नौटियाल, वयोवृद्ध साहित्यकार योगेश पांथरी, विकास आर्य, शिवकुमार, बचन सिंह गुसाईं, बीर सिंह, समाजसेवी सत्यप्रकाश थपलियाल, डॉ .रणवीर सिंह चौहान, अशोकपाल सिंह, कैलाश बहुखंडी ‘जीवन’, उमा चौधरी, मोहिनी नौटियाल, कर्नल बिमला रावत (से.नि.), संगीता उनियाल, शालिनी खर्कवाल आदि मौजूद रहे।

इन्हें भी किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट की ओर से समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए चक्रधर शर्मा ” कमलेश” व डॉ. नन्दकिशोर ढोडियाल ” अरुण” को आर्य गिरधारी लाल स्मृति सम्मान-2022, शशिप्रभा रावत को सरला बहन स्मृति सम्मान-2022, डॉ. मनोरमा ढोंडियाल को पंडित सालिग राम बलोदी स्मृति सम्मान-2022, डॉ. दिवाकर चंद्र बेबनी को विश्वम्भर दयाल मुनि विश्वकर्मा सम्मान-2022, जनार्दन बुड़ाकोटी को पिताम्बर दत्त खंतवाल स्मृति सम्मान-2022, शूरवीर सिंह खेतवाल को राजपाल बत्रा स्मृति सम्मान-2022, मोहित रावत को हर्ष सिंह गुसाईं स्मृति सम्मान-2022, कैप्टन पीएल खंतवाल को कर्मबीर जयानन्द भारतीय सम्मान-2022, आचार्य धर्मशास्त्री को स्वामी योगानंद महाराज ( पूर्व नाम सोहन लाल “भू-भिक्षु “) सम्मान-2022 व ज्ञानार्य “वानप्रस्थी ” को दर्शन लाल चौधरी स्मृति सम्मान-2022 से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!