ध्येय संस्था ल्वेशाल गांव के एक असहाय बुजुर्ग परिवार को देगी छत

Spread the love

नैनीताल। रामगढ़ ब्लॉक के ल्वेशाल गांव के एक असहाय बुजुर्ग परिवार को ध्येय संस्था आवासीय छत देगी। संस्था ने परिवार का चयन कर लिया है। संस्था अध्यक्ष एडवोकेट हरीश चंद्र राहुल ने बताया कि ब्लॉक का पहला निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खेरदा में खोल दिया गया है, जहां खेरदा व ल्वेशाल गांव के 40 महिलाओं ने प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण किया है। महिलाओं को प्रशिक्षण के दौरान ही एक? महीने बाद स्वरोजगार? से जोड़ा जाएगा। इधर भीमताल के ग्राम सलड़ी, हरिनगर, बेरीजाला एवं खैरोला में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोलकर महिलाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण देगा। ताकि ग्रामीण महिलाएं घर में ही अपना स्वरोजगार स्थापित कर अपनी जरूरतों की पूर्ति कर सकें। इस मौके पर प्रधान बाली राम, पूर्व प्रधान मुन्नी देवी, कमला देवी, पूजा ?बिष्ट, हरीश बिष्ट, मनोज गोस्वामी, नवीन दुम्का, मयंक लोधियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *