उत्तराखंड

विधायक आर्य ने किया भवाली में 1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। नगर के सांस्कृतिक मंच पर विधायक संजीव आर्य ने एक करोड़ 40 लाख 55 हजार के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें नगर के वार्डों मार्गों के चौड़ीकरण, मोटर मार्गों का निर्माण समेत कई विकास कार्य शामिल हैं। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर विधायक को ज्ञापन भी सौंपा। रविवार को विधायक ने कहा कि क्षेत्र में काम करने का अवसर जनता के सहयोग से मिला है। मूलभूत बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के लिए ही काम किया जा रहा है। कहा वार्डों में बिजली, सड़क की सभी समस्या का निस्तारण किया गया है। सैनेटोरियम के वार्डों को ठीक किया जा रहा है। नगर में मल्टी स्टोरी पार्किंग व नए बस अड्डे का निर्माण किया जा रहा है। लकड़ी टाल में भी भविष्य में पार्किंग बनाने का दिया आश्वाशन दिया। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि विकास कार्यों के लिए आचरण सही होना जरूरी है। सभी वार्डों का विकास करना उनका सौभाग्य है। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का विकास कार्यों में योजना देने के लिए आभार प्रकट किया। इस दौरान ईओ ईश्वर सिंह रावत, सभासद किशन अधिकारी, सुनील मेहता, मुकेश कुमार, पूजा भारती, महेश वर्मा, पवन भाकुनी, पुष्कर जोशी, वर्षा आर्या, पंकज निगलटिया, महेंद्र सिंह बिष्ट, पंकज बिष्ट, आशा शर्मा गोड़ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!