संगठन ने अनुराधा भारद्वाज को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से राष्ट्रीय तीरंदाज प्रतियोगिता में कास्य पदक जीतने वाली तीरंदाज अनुराधा भारद्वाज को सम्मानित किया गया। इस दौरान संगठन की ओर से दिसंबर माह में जन्मे वरिष्ठ नागरिकों का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया।
देवी रोड स्थित संगठन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश पूजन, हवन और आरती से किया गया। वरिष्ठ नागरिक पीएल खंतवाल ने कहा कि संगठन सामाजिक कार्यों में भी लगातार सक्रिय रहता है। संगठन के सदस्य हमेशा से ही जीवन की मुख्य धारा से वंचित लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। मौके पर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर बालासौड़ निवासी तीरंदाज अनुराधा भारद्वाज को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में त्रिलोक सिंह रावत, शशिभूषण अमोली, महेंद्र अग्रवाल, विनोद थपलियाल, कृष्ण कुमार रावत, तिलक मोहन धस्माना, रिपुदमन बिष्ट और प्रवेश नवानी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *