जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: धनधान्य संस्था की तरफ से जनता इंटर कालेज सुराईडांग (सतपाली) में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों के बैठने के लिए विद्यालय को फर्नीचर व संगीत उपकरण वितरित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अतुल मिश्रा व संस्था के निदेशक अमित बहुगुणा ने किया। सर्वप्रथम संस्था की तरफ से विद्यालय के छात्रों के लिए 80 कुर्सिया व टेबल भेंट किए गए। इसके अलावा संस्था ने हारमोनियम, ढोलक व चिमटा भी स्कूल प्रबंधन के सुपुर्द किया। संस्था के निदेशक अमित बहुगुणा ने कहा कि उनकी संस्था कमजोर व अपवंचित छात्रों के लिए लगातार काम कर रही है। कहा कि संस्था का मकसद है कि निर्वल वर्ग के छात्र शिक्षा से वंचित न रहें। कहा कि उनकी संस्था खासकर माता-पिता विहीन छात्रों की शिक्षा के लिए पूर्णरूप से सहयोगी करेगी। इस मौके पर मुकेश बहुगुण, अंकित शर्मा, राहुल पैटवाल, सिमरन शाही, राजीव कुमार, एमबी सांरग, ज्योति पंत, सुनील कुमार, शैलेंद्र मोहन, ललित मोहन, राकेश रावत, बिंदी देवी मौजूद रहे।