उत्तराखंड

पंचायत प्रतिनिधियों को जल्द लौटाई जाएगी जमानत राशि

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। साल 2019 में पंचायत चुनाव लड़े पंचायत प्रतिनिधियों की जमानत राशि पंचायत प्रतिनिधियों और प्रत्याशियों को लौटाई जाएगी। पंचायत विभाग और विकास विभाग इसकी तैयारी कर रहा है। विकासखंड के करीब 500 से अधिक प्रत्याशी रहे प्रतिनिधियों को करीब 3 लाख से अधिक धनराशि लौटाई जानी है। पंचायत चुनाव के करीब दो साल बीतने के बाद भी चुनवों में जमानत बचाए प्रतिनिधियों को जमानत राशि वापस नहीं हो पाई थी। जिस पर प्रधान संघ के साथ्ज्ञ साथ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी हंगामा किया था। जिसके बाद हरकत में आए पंचायती राज विभाग और विकास विभाग ने जमानत राशि लौटाने की कार्रवाई की है। खंड विकास अधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि साल 2019 के पंचायत चुनावों में 303 वार्ड सदस्य, 187 प्रधान और 67 क्षेत्र पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों को करीब 3 लाख 29 हजार एक सौ रूपये की जमानत धनराशि वापस की जानी है। जिसका बिल तैयार कर कोषागार को भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!