शिवालिकनगर में डेढ़ करोड़ से होगा पार्क का सौंदर्यीकरण

हरिद्वार। नगर पालिका शिवालिक नगर क्षेत्र में अटल चौक के पास स्थित पार्क का सौंदर्यीकरण करीब 1.50 करोड़ रुपये की लागत से होगा। सोमवार को पालिका के निवर्तमान सभासदों, भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने पार्क के सौंदर्यीकरण काम का मुहुर्त पूजन कर शुभारंभ किया। नगर पालिका के वार्ड चार मुख्य मार्ग पर अटल चौक के सामने आर क्लस्टर स्थित पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। सोमवार को वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल वशिष्ठ ने बताया कि लंबे समय से पार्क के सौंदर्यीकरण की मांग लोग कर रहे थे। लोगों की मांग के बाद विधायक आदेश चौहान ने पार्क के सौंदर्यीकरण का काम हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को प्रस्तावित किया। करीब 1.50 करोड की लागत से बनने वाले पार्क में अत्याधुनिक फाउंटेन, डेकोरेटिव लाइट्स लगाई जाएगी। सुरक्षा दीवार निर्माण सहित पार्क के भीतर लोगों की सैर के लिए पैदल पथ का निर्माण किया जाएगा। साथ ही बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए झूले, ओपन जिम आदि लगाए जाएंगे। शुभारंभ के मौके पर निवर्तमान सभासद अशोक मेहता, अजय मलिक, हरिओम चौहान, मंडल महामंत्री संदीप राठी, मंत्री अविनाश रोहेला, मीडिया सहसंयोजक गौरव पुंडीर, महिला मोर्चा मिडिया प्रभारी रंजीता झा, रविंद्र कुमार, राकेश शर्मा, उपेंद्र शर्मा, नरेश चंद शर्मा, अशोक उपाध्याय, ए एन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *