दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन

Spread the love

आरएसएस को लेकर विवादित बयान देने का लगाया आरोप
जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार। आरएसएस को लेकर दिए गए विवादित बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से दिग्विजय सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने एक डिबेट में आरएसएस की तुलना आतंकी संगठन से की। दिग्विजय सिंह पूर्व में भी कई बार आरएसएस को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। कहा कि आरएसएस राष्ट्रवादी संगठन है, जो जनता के बीच पहुंचकर उनकी सेवा करता है। कहा कि दिग्विजय सिंह का विवादित बयान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से दिग्विजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। इस मौके पर राकेश मित्तल, संगीता सुंदरियाल, प्रीति कुलाश्री, पूनम तिवारी, विपिन मैंदोला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *