प्रधानों ने दिया ब्लॉक मुख्यालयों में तालाबंदी कर धरना

Spread the love

रुद्रप्रयाग। 12 सूत्री मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों ने खंड विकास कार्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर धरना दिया। कहा कि मांगपूर्ति तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की गई। बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय अगस्त्यमुनि में ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों व अन्य सदस्यों ने मांगों को लेकर धरना दिया। कहना था कि आंदोलन के एक सप्ताह बाद भी शासन-प्रशासन व विभाग द्वारा उनकी सुध नहीं ली गई है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में ग्राम प्रधान ने खंड विकास कार्यालय में तालबांदी कर अपना आक्रोश जताया। उधर, जखोली व ऊखीमठ खंड विकास कार्यालय में भी क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने धरना देते हुए सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार निरंतर उनकी उपेक्षा कर रही है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल सिंह राणा, बबीता देवी, मनोज सिंह नेगी, गुड्डी देवी, सफरी लाल, सतेंद्र सिंह राणा, सुमान सिंह रौथाण, पूनम देवी, चांदनी देवी, विनिता देवी, जगत सिंह रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *