Uncategorized

कार दुर्घटना में लापता व्यक्ति की ड्रोन से खोजबीन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर बीते दिनों हुई कार दुर्घटना में लापता व्यक्ति की लगातार खोजबीन जारी है। बुधवार को आपदा और पुलिस की टीम ने ड्रोन से नदी किनारे खोजबीन की। इस दौरान लापता व्यक्ति के परिजन भी साथ में थे। परिजनों ने प्रशासन और पुलिस से शीघ्र खोजबीन की मांग की। इससे पहले मंगलवार को सुबह 7 बजे से आपदा, पुलिस की टीम ने संयुक्त खोजबीन अभियान चलाया। घटनास्थल से अलकनंदा नदी के दोनों तरफ दो किमी क्षेत्र मे राफ्ट व कांटा डालकर भी संभावित क्षेत्रों में लापता व्यक्ति की खोजबीन की गई। जबकि बुधवार को संयुक्त टीम ने ड्रोन की मदद ली। ड्रोन की मदद से नदी किनारे के साथ ही पहाड़ी में सघन खोजबीन की गई किंतु कोई पता नहीं चल सका। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि दुर्घटना के बाद से लापता व्यक्ति की खोजबीन के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को परिजनों के साथ ड्रोन से खोजबीन की गई। इधर पुलिस उपाधीक्षक जीएस कोहली ने बताया कि पुलिस लगातार क्षेत्र में खोजबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!