जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लोक संस्कृति दिवस पर राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गढ़वाली लोक संस्कृति पर छात्राओं की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुगध कर दिया।
बुधवार को विद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा. पद्मेश बुडाकोटी ने इंद्रमणि बड़ोनी के चित्र पर पुष्प अर्पित् कर किया। उन्होंने कहा कि बडोनी उत्तराखंड आंदोलन के प्रखर सेनानी के साथ ही उच्च कोटि के संस्कृतिकर्मी भी थे। उनके योगदान के मद्देनजर उनके जन्मदिन को लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। कहा कि आज आंचलिक समृद्ध लोक संस्कृति का संरक्षण एवं संवद्र्धन अत्यंत आवश्यक है। नई पीढी अपनी गौरवशाली संस्कृति एवं परंपरा को आत्मसात कर उसे बढ़ाने के लिए आगे आए। इस मौके पर बी. एड. प्रशिक्षु खुशी पांडे, मानसी रावत, निकिता गुसांई के निर्देशन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड के आकर्षक व भावपूर्ण थडिया, चौंफला, झोड़ा, चांचड़ी, झुमैलो आदि लोक नृत्यों का प्रभावी प्रस्तुतिकरण किया। कार्यक्रम का संचालन निकिता गुसांई ने किया। इस अवसर पर श्रीमती बबीता, श्रीश चंद्र तिवारी, सीतांशु खुगशाल, देवेंद्र कुमार रावत, संतोष नेगी, भगवान सिंह नेगी, जयकृत नेगी, सुरभि सचदेव, पूजा बिष्ट, विपिन मैंदोला के साथ ही पीटीए सदस्य सुधीर डंगवाल व निर्मला देवी आदि उपस्थित थे।