लालू-राबड़ी समेत 14 की बढ़ीं मुश्किलें, जमीन के बदले नौकरी घोटाले में सीबीआइ ने दाखिल की चार्जशीट

Spread the love

पटना, एजेंसी। सीबीआइ ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी समते 14 अन्य के खिलाफ रेलवे में उनके कार्यकाल के दौरान कथित तौर पर जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में शुक्रवार को चार्जशीट दाखिल की है। लालू की बेटी मीसा भारती और रेलवे के एक पूर्व महाप्रबंधक को भी हाल ही में सीबीआइ की विशेष अदालत में दायर आरोप पत्र में आरोपी बनाया गया है। बता दें केंद्रीय एजेंसी ने 23 सितंबर, 2021 को रेलवे में जमीन के बदले कथित तौर पर नौकरी देने से संबंधित प्रारंभिक जांच दर्ज की थी, जिसे 18 मई को प्राथमिकी में बदल दिया गया था।
बता दें कि इसी मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो के आफिसर आन स्पेश ड्यूटी (ओएसडी) रहे भोला यादव को जुलाई में सीबीआइ ने गिरफ्तार किया था। भोला 2005 से 2009 तक लालू के ओएसडी थे। जांच एजेंसी ने पटना से लेकर दरभंगा तक के भोला के ठिकानों पर छापे मारे थे। उनपर आरोप है कि पटना में कुछ संपत्तियों के मालिकों तथा उनके परिवार के सदस्यों को रेलवे में नौकरी देने के बदले में उनकी संपत्तियों को पूर्व मंत्री के परिवार के सदस्यों को बेच दिया गया या भेंट के तौर पर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *