कोटद्वार-पौड़ी

जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर होगा निस्तारण : महाराज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने जनसंपर्क कर जताया जनता का आभार

जयन्त प्रतिनिधि।

सतपुली : क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चुनाव जीतने के बाद पहली बार दुधारखाल क्षेत्र में पहुंचकर जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विकास को लेकर उन्होंने जो भी वायदे जनता से किए हैं, उन्हें वह जरूर पूरा करेंगे। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया।

रविवार को विकासखंड जयहरीखाल के ग्राम खैरा, गवाणा, बंदूण, कोटा, दुधारखाल, कांडई, घेरुआ आदि स्थानों पर पहुंचकर लोनिवि मंत्री ने जनता से मुलाकात की और उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का तेजी से निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उनके मंत्रालय के अधीन सभी विभागों में जनता से सुझाव लेकर विकास कार्य करवाए जाएंगे। कोरोना के चलते लंबित योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को पर्यटन हब बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है। सतपुली झील की टोकन मनी जारी कर दी गई है। अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का निराकरण निर्धारित समय सीमा के भीतर करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं के निराकरण का भी आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह, सांसद प्रतिनिधि मनोहर लाल खंतवाल, भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्मा, क्षेपंस जसपाल सिंह, राजेंद्र रावत आदि मौजूद रह।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!