चमोली : चमोली जिले में बारिश के बाद ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। पहाड़ी से बोल्डर गिरने से गौचर नगर में पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई जिससे जलापूर्ति बाधित हुई है। प्रशासन की ओर से टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है। दूसरी ओर, नन्दप्रयाग, नन्दानगर फीडर में खराबी आने से गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, विद्युत वितरण खंड गैरसैंण के 5 और कर्णप्रयाग विद्युत वितरण खंड के 25 गांवों की विद्युत आपूर्ति फीडर में खराबी के बाद बाधित रही। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने बताया कि जिला अधिकारी के निर्देश पर विद्युत आपूर्ति सुचारु करने के कार्य किया जा रहा है। (एजेंसी)