यमुनोत्री की समस्याओं का गंभीरता से होगा निराकरण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। आखिरी दिन अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद यमुनोत्री विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कहा कि आने वाले समय में युवाओं को रोजगार देने के साथ ही क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से हल करने की प्राथमिकता रहेगी।
नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष व कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण ने कहा कि यमुनोत्री क्षेत्र की समस्याओं को हल करना उनकी पहली प्राथमिकता है। कहा कि भाजपा को सरकार चलानी नहीं आती। 2017 में अपार जनादेश के बावजूद पार्टी ने तीन-तीन मुख्यमंत्री बदले। कांग्रेस शासन चलाना जानती है और अब आगे प्रदेश में कांग्रेस की शासन चलाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *