बारिश ने बढ़ाई ठंड, चली शीतलहर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कोटद्वार में आसपास के क्षेत्र में हुई बारिशन ने ठंड बढ़ा दी है। सोमवार को पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए। ऐसे में शहरवासियों ने ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया।
पिछले कुछ दिनों से आसमान में बादल छाए हुए थे। ऐसे में रविवार रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया था। बादलों की गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई थी। पूरे दिन रुक-रुक कर होती बारिश का दौर सोमवार सुबह नौ बजे तक देखने को मिला। ऐसे में तपमान में भी गिरावट देखने को मिली। ऊंचाई वाले स्थानों में हुई बर्फबारी के कारण कोटद्वार में भी शीतलहर का प्रकोप रहा। सोमवार को पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। व्यापारियों व अन्य लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। ठंड से सबसे अधिक परेशान सड़क पर बेसहारा घूमने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है। हालांकि, नगर निगम की ओर से शहर में मुख्य चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। लेकिन, बारिश के कारण अलाव भी गीले पड़े हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *