पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी को किया याद

Spread the love

कांग्रेस कमेटी की ओर दी गई राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि
जयन्त प्रतिनिधि।
महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देश हित में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बापू अहिंसा के पुजारी रहे और ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता की लड़ाई जीतने के लिए अहिंसा और सच्चाई के पथ पर अग्रसर रहे। कई बार जेल जाने के साथ ही उन्होंने देश को आजादी मिलने तक अपना आंदोलन जारी रखा था। वह हमेशा सामाजिक समानता में भरोसा रखते थे। इसलिए अस्पृश्यता के घोर खिलाफ थे। कहा कि आज उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत, यूथ कांग्रेस कोटद्वार विधान सभा अध्यक्ष पंकज खत्री, जितेंद्र भाटिया, विजयनारायण सिंह, धीरेंद्र बिष्ट, बृजमोहन सिंह नेगी, पार्षद विपिन डोबरियाल, विजय माहेश्वरी और आशुतोष वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *