मनोरंजन

गंगा में बहते शवों पर फरहान अखतर और प्रणीति चौपडा का प्रतिक्रिया, ऐसा करने वालों को बताया राक्षस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

मुम्बई एजेंसी,- महामारी की दूसरी लहर में सभी के दिलों में डर पैदा कर दिया है। दिन पर दिन कोरोना से हो रही मौत के आंकड़ें आसमान छू रहे हैं। इसी बीच बिहार और उत्तर प्रदेश से आई खबर ने सभी को हिला कर रख दिया है। गंगा नदी में बहती लाशों की खबर पर सभी की निगाहें टिक गई हैं। हर कोई इस मामले की गंभीरता पर सवाल उठा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ अब फिल्मी सितारे भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी इस मुद्दे पर अपना रिएक्शन दिया है। दोनों स्टार्स ने इस मामले पर नाराजगी जाहिर की है। दरअसल, फरहान अख्तर ने ट्वीट कर लिखा कि ‘नदियों में और नदी किनारे मिले शवों के अंबार की खबर दिल दहला देने वाली है। यह वायरस किसी ना किसी दिन हारेगा लेकिन सिस्टम की इस हार की भी जवाबदेही होनी चाहिए। तब तक यह महामारी का चैप्टर बंद नहीं होगा।’
वहीं परिणीति चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा, ‘इस महामारी ने इंसानियत का सबसे खराब चेहरा सामने लाकर रख दिया है। जिनकी लाशें तैर रही हैं वो लोग भी जिंदा थे। किसी की मां, किसी की बेटी, पिता या बेटा रहे होंगे। अगर आपकी बॉडी नदी किनारे मिलती या आप अपनी मां के शव को नदी किनारे तैरता देखते तो कैसा लगता? वास्तव में यह सोच से परे है। ऐसा करने वाले सच में राक्षस हैं।’
इतना ही नहीं फरहान और परिणीति के अलावा भी कई सितारों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है। उर्मिला मातोंडकर ने भी इस तरह की हरकत को दुखद बताया है। वहीं पूजा भट्ट ने भी इस मामले की कड़ी निंदा की है। इसके अलावा जावेद जाफरी ने भी इस घटना को दिल दहला देने वाला और भयावह बताया था।इस पूरे मामले पर एक्टर अनुपम खेर ने भी अपना पक्ष रखा और कहा – ”सरकार को लोगों ने ही चुना है और अब उन्हें लोगों के लिए कुछ करना चाहिए। मैं मानता हूं कि जो अमानवीय होगा, वही गंगा में बहती लाशों से प्रभावित नहीं होगा।”
खबरों की माने तो पिछले दिनों बिहार के बक्सर जिले में गंगा किनारे लगभग 40 शव मिले थे। जब खबर आग की तरह फैल गई तब प्रशासन हरकत में आया और इन लाशों को दफनाने का कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!