रजिस्ट्रार कानूनगो संघ ने दिया धरना

Spread the love

नौ सूत्रीय मांगों को लेकर कोटद्वार तहसील में जारी रहा धरना
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। उत्तराखण्ड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ ने अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील परिसर में धरना दिया। कहा कि पूर्व में आश्वासन के बाद भी अब तक मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई है। संघ ने शासनादेश जारी नहीं होने तक कार्यबहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी है।
बुधवार को रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि अपनी लंबित मांगों को लेकर जनपद के सभी रजिस्ट्रार कानूनगो मंगलवार से पूर्ण कालिक कार्यबहिष्कार पर हैं। कहा कि प्रदर्शन के लिये तीन स्थान राजस्व परिषद देहरादून, जनपद मुख्यालय पौड़ी, व तहसील कोटद्वार चयनित किये गये हैं। कहा कि जब तब सरकार द्वारा उनकी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर शासनादेश जारी नही किया जाता तब तक कार्यबहिष्कार जारी रहेगा। उन्होनें कहा कि रजिस्ट्रार कानूनगो की हड़ताल के कारण दूर दराज से आये ग्रामीणों के कार्य नही हो पा रहे हैं। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि तहसीलों में नकल खाता खतौनी, दाखिल खारिज, स्वामित्व योजना, निर्वाचन व अन्य कामकाज ठप हो गये हैं। जब तक सरकार मांगों को लेकर सकारात्मकता नहीं दिखाती उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, कैलाश मंद्रवाल, दीपक वेदवाल, देवकी नंदन नौटियाल, अंकित वर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *