कोटद्वार-पौड़ी

आमआदमी पार्टी ने फूंका सरकार का पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

प्रदेश सरकार से की देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। विरोध के बाद भी देवस्थानम बोर्ड को भंग नहीं करने से नाराज आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से जल्द बोर्ड को भंग करने की मांग की है। कहा कि यदि जल्द इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रदेश स्तरीय आंदोलन करेंगे।
बुधवार को आम आदर्मी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नजीबाबाद चौक के समीप प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। प्रदेश प्रवक्ता अरविंद वर्मा ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड को लेकर सरकार की नीति स्पष्ट नही है। कहा कि देवस्थानम बोर्ड को लेकर बनाई गई समिति ने भी अब तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की। सरकार की इस कार्यप्रणाली से पता चलता है कि वह बार्ड को भंग करने के लिए गंभीर नहीं है। कहा कि अब चारों धामों के कपाट बंद होने वाले हैं। इसलिये सरकार पुरोहितों व र्पंडतों के इस मुद्दे को टालना चाहती है। कहा कि देवस्थानम बोर्ड बनाने का लगातार विरोध हो रहा है, लेकिन फिर प्रदेश सरकार द्वारा बोर्ड को भंग नही किया जा रहा है। अरविंद वर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी देवस्थानम बोर्ड का विरोध करते हुए इसे भंग करने की मांग करती है। कहा कि अगर देवस्थानम बोर्ड को भंग नही किया गया तो आम आदमी पार्टी तीर्थ पुरोहितों के अधिकारों को लेकर सड़कों पर उतरकर सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन करेगी। इस दौरान आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार नगर वासियों व व्यापारियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा व भैया दूज की शुभकामनाएं देते हुए कोटद्वार के सुनहरे भविष्य की कामना की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र जजेड़ी, यूथ विंग प्रदेश प्रवक्ता हर्षिता, शुभम, शिवांस, दीपक चौहान, विक्रम चौधरी, तीरथ सिंह नेगी, डॉ. विनोद सांवत, हरस्वरूप वेदवाल, भाष्कर बुड़ाकोटी, कमल किशोर जोशी, रिजवान अहमद, आशुतोष बौठिंयाल, शिवानी बड़थ्वाल, आरूष, विशाल ढ़िल्ली, राजू, हिमालय चौधरी, मनोज सैनी, अमन कुमार गुप्ता, सुचित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!