भिकियासैंण में राजस्व कार्मिकों ने पुलिस बस्ते किये जमा

Spread the love

रुद्रपुर। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ तहसील शाखा भिकियासैंण ने प्रांतीय कार्यकारणी के निर्णय पर राजस्व पुलिस संबंधी कार्यों का पूर्ण परित्याग कर दिया है साथ ही पुलिस बस्ते तहसील कार्यालय में जमा कर दिए हैं। सोमवार को राजस्व संवर्गीय कार्मिकों ने नियमित पुलिस के तरह समान वेतनमान व समान संसाधन दिए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर राजस्व पुलिस कार्यों का पूर्ण रूप से परित्याग कर पुलिस कार्य के बस्ते तहसील मैं जमा कर दिए हैं। इस दौरान संघ केतहसील इकाई अध्यक्ष पंकज फर्त्याल, सचिव शुभम सिंह ने उपजिलाधिकारी को मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा है। उल्लेखनीय है कि तहसील भिकियासैंण में 18 उप राजस्व निरीक्षक सर्किल, दो राजस्व निरीक्षक सर्किल शामिल हैं।तहसील क्षेत्र में कुल 239 राजस्व गांव हैं। जिसमें से 228 राजस्व गांव की कानून व्यवस्था राजस्व पुलिस के जिम्मे है।मात्र 11 राजस्व गांव रेगुलर पुलिस के पास हैं।राजस्व पुलिस कार्मिकों के पुलिस कार्य परित्याग करने से कानून व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *