हक हकूकधारियो ने फूंका पर्यटन मंत्री महाराज का पुतला
जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर। देवस्थान बोर्ड पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के बयान से नाराज हक हकूकधारियों ने महाराज का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। साथ ही हकूधारियों ने सरकार से देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग भी की।
बदीनाथ ब्रह्मकपाल के हक हकूकधारी गिरगांव के हटवाल बंधुओं ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का पुतला दहन कर देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग की है। हकहकूक धारी हटवाल बंधुओं ने चेतावनी दी कि अगर पर्यटन मंत्री की ओर से जारी बयान को वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही गिरगांव शिवालय में पर्यटन मंत्री की बुद्धिशुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया जाएगा। जिसमें विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में हक हकूकधारी प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर संजय हटवाल, अजय, प्रमोद, सुबोध हटवाल, विनोद, दिनेश चंद्र, वीरेंद्र, गौरव, विजय, जगदंबा प्रसाद, अनिल, पंकज आदि मौजूद थे।