कोटद्वार-पौड़ी

ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी, बताये अधिकार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा ग्रामीण विधिक सेवा एवं सहायता केंद्र घण्डियाल ब्लॉक कल्जीखाल में विधिक सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
न्यायालय में दायर होने से पूर्व विवादों के निस्तारण, विधिक जागरूकता एवं विभिन्न मोबाईल एप के माध्यम से आम जनमानस को उनके अधिकारों को प्राप्त करा कर न्याय दिलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जनपद में अधिकांश विधिक सहायता केंद्रों एवं दूरदराज के गांवों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिविल जज(सी.डी.)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप कुमार तिवारी ने ग्राम घण्डियाल विधिक सेवा केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को कानूनी जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि यदि उनके अधिकार उन्हें प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं तो उसके लिए वे न्यायालय की शरण ले सकते हैं, जिसके लिए पात्रता सूची में आये व्यक्तियों को विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा नि:शुल्क अधिवक्ता प्रदान किया जाता है। उन्होंने लोगों को नालसा एप व अन्य राजकीय एप का प्रयोग कर अपनी समस्याओं का समाधान कराने हेतु भी जानकारी दी। इस मौके पर ग्रामीणों ने गौरा कन्या विद्या धन योजना की धनराशि नहीं मिलने की बात कही, जिस पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पराविधिक स्वयंसेवी जगमोहन डांगी को उस क्षेत्र की आम जनमानस की समस्याओं का त्वरित निदान कराने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य गढ़कोट संजय डबराल, ग्राम प्रधान पूजा देवी, उप प्रधान संजय रावत, सामाजिक कार्यकत्री गायत्री देवी, नीतू देवी, जसवीर सिंह रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!