सेमीफाइनल मैच एमसीसी और अटैक क्लब के बीच होगा

Spread the love

 

श्रीनगर गढ़वाल : क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पौड़ी की ओर से आयोजित क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में शनिवार को अटैक क्रिकेट क्लब और सबदरखाल की टीम के बीच अंतिम लीग मैच खेला गया। सबदरखाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 26 ओवर में 127 रनों का लक्ष्य दिया। सबदरखाल की तरफ से कुलदीप रावत ने 75 रनों की पारी खेली और अटैक की तरफ से अंशुल सिंह ने 6 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अटैक की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया। अटैक टीम की तरफ से मदन ने 51 रनों का योगदान दिया। मैच में सर्वाधिक विकेट लेने पर अंशुल सिंह को मैन आफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका में डा. तौफीक अहमद, धर्मेंद्र चौहान रहें। पौड़ी क्रिकेट एसोसिएशन के संयोजक प्रदीप मल्ल ने बताया कि अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल एमसीसी और अटैक क्लब के बीच खेला जाएगा। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले कोटद्वार में खेले जाएंगे। इस मौके पर कृपाल सिंह पटवाल, आलोक हटवाल आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *