उत्तराखंड

कोविड में रखे कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर्मचारी परेशान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। कोविड में स्वास्थ्य विभाग में रखे गए कर्मचारियों को सरकार ने एक बार फिर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिससे कर्मचारी परेशान हैं। सेवा समाप्त होने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। मामले में अब परेशान कर्मचारियों ने प्रशासन के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजा है। मांग पूरी नहीं होने पर सोमवार से धरना प्रदर्शन की भी चेतावनी कर्मचारियों ने दी। स्वास्थ्य मंत्री को भेजे ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि २०२० शासन स्तर से वार्ड व्बाय, पर्यावरण मित्र, डाटा एंट्री और ऑक्सीजन प्लांट टैक्नीशियन समेत विभिन्न पदों पर २०२२ मार्च तक उन्हें नौकरी पर रखा गया था। जिसके बाद सभी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसके बाद कर्मचारियों की ओर से छह माह के धरना प्रदर्शन के बाद फिर से उन्हें नौकरी पर रखा गया। कहा कि नौकरी पर रखते समय उन्हें छह माह के भीतर विभाग में पदों के सापेक्ष समायोजन का आश्वासन दिया गया। लेकिन समायोजन तो दूर यहां कर्मचारियों को दोबारा बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। जिससे कर्मचारी परेशान है। जबकि कोरोना काल में कर्मचारियों ने पूर्ण मनायोग से काम किया। अब नौकरी से हटने के बाद कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। यहां विजय प्रसाद, साहिल जोशी, पंकज कुमार पांडेय, हिमांशु बिष्ट, राजेंद्र कुमार, आशा, रंजन बिष्ट, अंकित, नरेश, मुकेश शर्मा, नैना, नवीन कांडपाल, शुभम वाल्मीकि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!