सट्टेबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में सट्टा खिलवाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
वरिष्ठ उपनिरीक्ष जगमोहन रमोला ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत चौहान द्वारा जनपद में जुआ/सट्टे की खाईबाड़ी लगाने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक श्री विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत देखरेख शान्ति/कानून व्यवस्था संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति वेताल सिंह नेगी को 6,120 रुपये व 06 सट्टा डायरी व एक पेन के साथ पनियाली नाला कोटद्वार के पास जुआ का सट्टा लगाते हुये गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में जुआ/सट्टे की खाईबाड़ी लगाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही का अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *