मासूम बच्चों के पिता के इलाज की मदद को आगे आई भावना

Spread the love

 

देहरादून। हल्द्वानी की सामाजिक कार्यकर्ता दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती गोपाल शर्मा की मदद के लिए आगे आई है। उन्होंने गोपाल के इलाज के लिए एक लाख 11 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है। इसके साथ ही उनकी दोनों बेटियों को भी गोद लिया है। उनकी पढ़ाई से लेकर शादी का खर्चा खुद उठाएगी। उन्होंने उत्तराखंड के सभी विधायकों से भी गोपाल शर्मा की मदद करने की अपील की है।
शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में सामाजिक कार्यकर्ता भावना पांडेय ने बताया कि हल्द्वानी निवासी गोपाल शर्मा मजूदरी करते थे। एक जून को उनकी तबीयत बिगड़ गई और तब से गंभीर रूप से बीमार हैं, जो दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। गरीबी के चलते उनके छह और आठ साल की मासूम बेटियों को पिता के इलाज के लिए भीख मांगने पड़ी, जो कि शर्मनाक बात है। बताया कि सोशल मीडिया से जब उनको यह जानकारी मिली तो उन्होंने पीड़ित परिवार की मदद का मन बनाया है। गोपाल शर्मा के पडोसी सामाजिक कार्यकर्ता मनु गोस्वामी से संपर्क किया और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी है। मनु गोस्वामी भी पीड़ित परिवार की पूरी मदद कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *