जिले के डाकघरों में हड़ताल का व्यापक असर रहा

Spread the love

 

चमोली। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में सोमवार को डाक विभाग की दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण जिला मुख्यालय गोपेश्वर समेत पूरे जिले के डाकघरों में कार्य पर व्यापक असर रहा। मुख्य डाकघर में कर्मचारियों ने पोस्ट आफिस परिसर में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। डाक कर्मचारियों के हड़ताल से कामकाज पुरी तरह से प्रभावित रहा। जिला मुख्यालय के मुख्य डाकघर में ही मनीआर्डर, पार्सल, बचत योजनाओं के कार्य, स्पीड पोस्ट सेवाएं सहित डाक वितरण का काम ठप होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंडलीय सचिव भुवन चंद्र मैखुरी के नेतृत्व में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने मेन गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियो ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनकी मांगों पर निर्णय लेने का आग्रह किया। इस मौके पर अध्यक्ष एमएल कोहली, दिनेश सेमवाल, महावीर सिंह बिष्ट, पंकज पांडे, कुसुम सती, दिपा, हेमत, संदीप, मनोज, आशीष आदि मौजूद थे ।
प्रमुख मांगेंरू डाक कर्मचारियों की मांग है कि डाकघरों में पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करे, एनपीएस को बंद करे, पुरानी पेंशन योजना लागू करे, जीडीएस कर्मचारियों के लिए गठित कमलेश चंद्र कमेटी की बाकी सभी सिफारिशें लागू करे, फिनेकल तथा सैप सर्वर की क्षमता बढ़ाई जाय। कोविड संबंधी मुद्दों का शीघ्र निराकरण हो। सरकार 18 महीने के देय महंगाई भत्तों के भुगतान पर रोक को खत्म करे। डाक लेखा कार्यालयों के विकेंद्रीयकरण को बंद करे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *