एक छात्र की गोलीबारी में मौत, फंसे छात्रों स्वजन सहमे

Spread the love

देहरादून। रूस-यूक्रेन में चल रहे युद्घ के दौरान शापिंग मल में राशन के लिए खड़े एक भारतीय छात्र की गोलीबारी में मौत हो गई। इसकी सूचना पर वहां फंसे भारतीय छात्र व उनके स्वजन सहम गए हैं। स्वजन छात्रों के सुरक्षित स्वदेश लौटने की दुआ कर रहे हैं। अब तक जितने भी छात्र वहां फंसे हैं। उनके स्घ्वजन इस घटना के बाद से और ज्घ्यादा परेशान हो गए हैं।उन्घ्हें अपने बच्घ्चों की चिंता हो रही है। मंगलवार को मुख्घ्यमंत्री पुष्घ्कर सिंह धामी भी यूक्रेन में फंसे कुछ छात्रों के परिजनों से मिले हैं।
उत्घ्तराखंड के छह और छात्र यूक्रेन से सुरक्षित लौट आए हैं। इसमें एक छात्रा और पांच छात्र शामिल हैं। सुरक्षित लौटे इन छात्रों में दो देहरादून, दो हरिद्वार, एक यूएस नगर और एक पौड़ी जिले से है। वहीं यूक्रेन में हुई गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की मौत होने से वहां फंसे उत्घ्तराखंड के छात्रों के स्घ्वजन सहम गए हैं।
यूक्रेन से लौटे छात्र-छात्राओं के नाम
भानु प्रताप, देहरादून
मनीष कुमार थापा, देहरादून
कुर्बान अली हरिद्वार
कन्घ्हैया हरिद्वार
प्रशांत यूएस नगर
रिया रावत पौड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *