भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की तबीयत बिगड़ी

Spread the love

हल्द्वानी। एमबीपीजी कलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर छात्र रविवार को भी भूख हड़ताल पर डटे रहे। भूख हड़ताल को दूसरा दिन होने के बाद भी छात्रों की स्वास्थ्य जांच के लिए दोपहर तक कोई टीम कलेज नहीं पहुंची। इस पर छात्र नेताओं ने प्रशासन के समक्ष नाराजगी दर्ज कराई। दोपहर करीब 2रू30 बजे छात्रों के दबाव के बीच डक्टर कलेज पहुंचे। तभी भूख हड़ताल पर बैठे सूरज जंतवाल, मुकेश कुलौरा, निहित नेगी बेहोश हो गए। देर शाम को चौथे छात्र संस्कार रस्तोगी की भी तबीयत बिगड़ गई।
हालत खराब होने पर छात्रों को बेस अस्पताल भर्ती कराया गया। उसके बाद छात्र संजय जोशी सीटें बढ़ाई जाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। धरने पर बैठे हुए छात्रों ने कलेज प्रशासन और विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि एक झटके में कलेज के 400 से ज्यादा पदों को कम कर दिया गया। इस साल 10 हजार से ज्यादा छात्रों के द्वारा प्रवेश के लिए आवेदन किया गया है। वर्तमान स्थितियों में 7 हजार करीब छात्र प्रवेश से वंचित रह जाएंगे। सरकार और कलेज प्रशासन पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप भी लगाया। इधर, प्रभारी प्राचार्य ड़क कमला पंत और चीफ प्रक्टर ड़ संजय खत्री भी छात्रों से वार्ता करने पहुंचे। उन्होंने छात्रों से सोमवार को बैठक करने का आश्वासन दिया और उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने की बात कही। एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया भी छात्रों को समर्थन देने पहुंचे। इस मौके पर यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल भोजक, संजय रावज, राजेंद्र रावत, देवेंद्र नेगी, शैलेंद्र दानू, अयाज अंसारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *