नहीं थम रहा कुत्तों का आंतक, 35 लोगों को काटा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि:
कोटद्वार : गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले एक माह के भीतर कुत्ते सौ से अधिक लोगों को काट चुके हैं। एक दिन पूर्व ही अस्पताल में 35 लोग रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचे थे। ऐसे में सबसे अधिक चिंता बच्चों व बुजुर्गों को लेकर बनी हुई है।
शहर में शायद ही कोई ऐसा वार्ड हो जहां आपकों आवारा कुत्तोें का झुंड घूमता हुआ न दिखाई दें। शहर के लालपानी, गाड़ीघाट, मानपुर, ध्रुवपुर, निंबूचौड़, झंडीचौड, मवाकोट, आमपड़ाव सहित विभिन्न वार्डों में आवारा कुत्तों ने 35 लोगों को काट डाला। इन दिनों शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। आवारा कुत्ते छोटे बच्चों व महिलाओं सहित राह चलते लोगों को निशाना बना रहे हैं। इन दिनों राजकीय बेस चिकित्सालय में आवारा कुत्तों के काटने के मामले आने से एंटी रैबीज इंजेक्शन विभाग में लंबी कतार देखी जा सकती है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रशासन से आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। कहा कि आए दिन आवारा कुत्ते झुंड के रूप में सड़कों पर घूमते हुए दिखाई दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *