व्यापारियों ने किया घंटे घड़ियाल बजाकर प्रदर्शन

Spread the love

हरिद्वार। लगातार बाजार खुलवाने की मांग कर रहे व्यापारियों ने शनिवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री संजय त्रिवाल के नेतृत्व में सोयी हुई सरकार को जगाने के लिए घंटे घड़ियाल बजाकर प्रदर्शन किया इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि सरकार व्यापारियों में फूट डालने की नीति से बाज आए और शीघ्र ही राहत पैकेज की घोषणा करे। संजय त्रिवाल ने कहा कि व्यापारी और व्यापार दोनों बेहद संकट में हैं। सरकार को जमीनी स्तर पर सर्वे करवाकर राहत पैकेज के जरिए प्रत्येक व्यापारी को दो दो लाख की नकद सहायता उपलब्ध करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोवडि नियमों का पालन करते हुए बाजार और बार्डर खोले जाएं। जिससे यात्री हरिद्वार आ सकें। चार धाम यात्रा के साथ-साथ ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाए। युवा व्यापारी नेता अमन शर्मा ने कहा कि सरकार को शीघ्र ही विधानसभा की बैठक बुलाकर बिजली, पानी, सीवर, हाउस टैक्स, जीएसटी, स्कूल फीस माफ करनी चाहिए। श्री गुरु गोरखनाथ व्यापार मंडल के महामंत्री अतुल चौहान ने कहा कि यदि 8 जून के बाद भी व्यापारियों को कोई राहत नहीं दी गई तो हरिद्वार का व्यापारी देहरादून की और पैदल मार्च करेगा। विरोध प्रदर्शन करने वालो में सागर सक्सेना, अजय रावल, सुनील कुमार, सुरेश शाह, सूरज कुमार, मधूसुदन शर्मा, आयुष पाराशर, बिट्टू सांई, शुभम् अग्रवाल, आशीष रावत, संदीप कुमार आदि व्यापारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *