व्यापारियों ने किया जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love

हरिद्वार। जल निकासी के लिए बनाए जा चौम्बर का कार्य पूरा नहीं होने के कारण दुर्घटनाएं होने का आरोप लगाते हुए बूढ़ी माता व्यापार मंडल संरक्षक अर्पित अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान अर्पित अग्रवाल ने कहा कि जल संस्थान की लापरवाही के चलते बेहद धीमी गति से चल रहे चौम्बर निर्माण के कारण रोज दुर्घटनाएं हो रही है। व्यापारियों के बार बार अनुरोध करने पर भी चौम्बर निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे को अब तक बंद नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि शनिवार की शाम को स्कूटी से जा रही दो बालिकाएं गड्ढे के कारण कार की चपेट में आकर चोटिल हो गयी। व्यापार मंडल अध्यक्ष विश्वमोहन शर्मा ने कहा कि जल संस्थान के अधिकारी कार्य को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। महामंत्री डा़सोनी सिंह व संजय गुप्ता ने कहा कि यदि कार्य जल्द से जल्द पूरा नही किया गया तो व्यापार मंडल जल संस्थान कार्यालय पर धरना प्रदर्शन व अधिकारियों का घेराव करेगा। प्रदर्शन करने वालो में केपी अग्रवाल, अनिल बवेजा, राजेश वालिया, रामु चौधरी, अनुज वालिया, नरेश धीमान, मयंक, मोनू जोहरी, कर्ण मित्तल, दामोदर कौशिक, शौकीन मलिक आदि व्यापारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *