उत्तराखंड

भाजपा अनुसूचित मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया विजय संकल्प यात्रा का स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

भाजपा ही विकास कर सकती हैरू मनोज प्रालिया
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही विजय संकल्प यात्रा के रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के जगजीतपुर स्थित रविदास मंदिर पहुंचने पर विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में व भाजपा अनुसूचित मोर्चा के बहादराबाद मण्डल अध्यक्ष पार्षद मनोज प्रालिया के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद बलराज पासी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, जिलाध्यक्ष डाज़यपाल सिंह का फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ विजय संकल्प यात्रा में शामिल हुए मनोज प्रालिया ने उन्हें गर्व है कि वे बीजेपी कार्यकर्ता हैं। प्रालिया ने कहा कि भाजपा ही विकास कर सकती है। केंद्र की मोदी सरकार और उत्तराखण्ड की डबल इंजन सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर बिना किसी भेदभाव के सभी को समान रूप से योजनाओं का लाभ उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि विधायक आदेश चौहान पूरे रानीपुर विधानसभा क्षेत्र का चहुुंमुखी विकास कर रहे हैं। उनके प्रयासों से कई योजनाओं का लाभ विधानसभा क्षेत्र की जनता को मिला है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है। पार्टी 60 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर प्रदेश में सरकार बनाएगी। विधायक आदेश चौहान भारी मतों से रानीपुर विधानसभा सीट से विजयी होंगे। इस अवसर पर बहादराबाद मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, पार्षद लोकेश पाल, पार्षद विकास कुमार, विपिन शर्मा, अमित वालिया, कमल प्रधान, नवजोत वालिया, संदीप प्रधान, सनी, सुबे सिंह, सुनील पाल, मनोज चौहान, राहुल, पिंटू प्रधान, अशोक सिंह, अरचीन जौहरी, सुरेश, नरेश कुमार, सुमित, मोहित प्रालिया, कमल राजपूत, अजय, पंकज उपाध्याय, नितिन, रजत, सुनील सैनी, आकाश, शिवा आदि सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!