शोले का 50 साल से दबा सच अब आएगा सामने, अंत देख रह जाएंगे दंग

Spread the love

50 साल बाद भारतीय सिनेमा की कालजयी फिल्म शोले एक बार फिर पर्दे पर लौटने जा रही है और इस बार पहले से भी ज्यादा भव्य रूप में। फिल्म को 4के में रिस्टोर कर 1,500 स्क्रीन पर री-रिलीज किया जा रहा है, लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइज है इसका असली क्लाइमैक्स, जिसे दर्शक दशकों से सिर्फ सुना करते थे, अब पहली बार वो असली अंत बड़े पर्दे पर दिखेगा। क्या कुछ जानकारी मिली है, आइए जानते हैं।
शोले फिर से सिनेमाघरों में आने वाली है, लेकिन इस बार एक नए रूप में और नए अनुभव के साथ। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने इस क्लासिक फिल्म को 4के क्वालिटी में तैयार किया है, जिसे शोले द फाइनल कट नाम दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि इस नए वर्जन में दर्शकों को शोले का असली अंत पहली बार देखने को मिलेगा, जिसे अब तक कोई नहीं देख पाया था।
रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 50 साल पूरे कर चुकी है। शोले का 4के रिस्टोर वर्जन पूरे भारत में 12 दिसंबर, 2025 को 1,500 स्क्रीन्स पर रिलीज होगा, जो किसी भी रिस्टोर की गई फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी थिएट्रिकल रिलीज मानी जा रही है। फिल्म के असली क्लाइमैक्स को लेकर सालों से चर्चाएं होती रही हैं, लेकिन अब पहली बार दर्शक वही असली अंत थिएटर में देख हैरान रह जाएंगे।
फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि लंबे समय की मेहनत के बाद शोले का 4के रीस्टोरेशन पूरा कर लिया है। फिल्म के असली क्लाइमैक्स में मूल कहानी में ठाकुर गब्बर सिंह को अपने पैरों तले कुचलकर मार देता है, लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने इस अंत पर आपत्ति जताई थी और क्लाइमैक्स को बदलने के निर्देश दिए थे। अब रिस्टोर वर्जन में दर्शकों को वही असली अंत देखने को मिलेगा।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *