नेशनल यूनियन अफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के दोनों गुट हुए एक

Spread the love

ट्रेड यूनियन के रूप में पंजीत हुई पत्रकार यूनियन
हरिद्वार। देश में पत्रकारों की सबसे बड़ी संस्था नेशनल यूनियन अफ जर्नलिस्ट (इंडिया) उत्तराखंड में भी पत्रकारों की सबसे बड़ी इकाई के रूप में स्थापित हो चुकी है। कुछ वर्ष पूर्व संस्था से अलग हुए सदस्यों ने भी दोबारा यूनियन में विश्वास जताते हुए विलय करने का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं उत्तराखंड में भी संस्था ट्रेड यूनियन के रूप में पंजीकरण हो गया है। इसके पूर्व उत्तराखंड इकाई राष्ट्रीय इकाई के सर्टिफिकेशन के साथ कार्य कर रही थी। नेशनल यूनियन अफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड में करीब 300 पत्रकार सदस्य शामिल हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में यूनियन की दोनों इकाईयों का विलय भी हो गया है। रानीपुर मोड़ स्थित होटल जगत इन में आयोजित नेशनल यूनियन अफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिसंबर माह में यूनियन का ट्रेड यूनियन में रजिस्ट्रेशन हो चुका है। जिसके लिए काफी समय से प्रयास किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इस बात की खुशी है कि यूनियन का रजिस्ट्रेशन होने के उपरांत अलग हो चुके सदस्यों ने भी यूनियन में ही अपनी आस्था जताते हुए विलय करने का निर्णय किया। उन्होंने कहा कि यूनियन की ओर से सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भविष्य में भी वह यूनियन की मजबूती के लिए बढ़ चढ़कर कार्य करेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने बताया कि पिछले काफी समय से अलग हो चुके दोनों गुटों को एक करने का प्रयास किया जा रहा था। दोनों गुटों के विलय के उपरांत सभी सदस्य मिलकर यूनियन को मजबूती के साथ आगे ले जाने का प्रयास करेंगे। प्रांतीय संरक्षक ब्रह्मदत्त शर्मा ने कहा कि एनयूजे (आई) सदैव पत्रकारों के हित में संघर्ष करती चली आ रही है। इसके चलते पत्रकारों का एनयूजे (आई) में विश्वास कायम है। उन्होंने कहा कि पूर्व में कुछ सदस्यों में मतभेद हो गए थे जिसे दूर कर लिया गया है। इसके पूर्व जिला इकाई द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों का स्वागत किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र भारद्वाज, काशीराम सैनी, कोषाध्यक्ष विकास कुमार झा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश जोशी, डाज़फर सैफी, मनोज लोहिनी, प्रमोद बामेठा, जयपाल सिंह, मुदित अग्रवाल, अश्वनी अरोड़ा, अमित कुमार शर्मा, प्रशांत शर्मा, उल्लेख न्यूज के मुख्य संपादक निशांत चौधरी, संतोष कुमार शामिल रहें। वहीं सुनील दत्त पांडे, विजेंद्र हर्ष, रविंद्र नाथ कौशिक, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, धर्मेंद्र चौधरी, गुलशन नैय्यर, सुभाष शर्मा, राजेश शर्मा, राहुल वर्मा, सुनील पाल सहित अन्य सदस्यों का यूनियन में शामिल होने पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *