उत्तराखंड

विश्व में स्थिरता के लिए यूक्रेन संकट का शीघ्र समाधान आवश्यक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

यूक्रेन संकट पर एसएमजेएन कालेज में आयोजित की गयी विचार गोष्ठी
हरिद्वार। यूक्रेन संकट पर एस़एमज़े़एऩ(पीज़ी़) कलेज में आन्तरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्राचार्य डा़ सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि यूक्रेन संकट भारत के मूलभूत राष्ट्रीय हितों को प्रभावित करेगा इसलिए शीघ्र ही इसका समाधान किया जाना आवश्यक है। इस विषय में विभिन्न बौद्घिक एवं आर्थिक संगठनों के विचार अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं। डा़बत्रा ने भारत सरकार से आग्रह किया कि अपने राष्ट्रहितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियों को अंजाम दें। ड बत्रा ने आगे कहा कि रूस दुनिया में कच्चे तेल एवं गैस का प्रमुख निर्यातक है अगर पश्चिमी देश रूसी निर्यात पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाते हैं, तो इससे ईंधन की कीमतों में भारी वृद्घि हो सकती है। विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, ईंधन आधारित वस्तुओं के रूसी निर्यात में 50 फीसदी से अधिक निर्भरता है। रूस-यूक्रेन संकट के कारण ना केवल ईंधन की कीमतें बढ़ेंगी बल्कि इसका असर दूसरे कई अन्य उत्पादों पर भी पड़ेगा। रूस दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण गेहूं उत्पादक देशों में से भी एक है। युद्घ के कारण खाद्य पदार्थ भी महंगे हो जाएगे।
छात्र कल्याण अधिष्ठाता डा़संजय माहेश्वरी ने द्वितीय विश्व युद्घ के बाद उत्पन्न हुई शीत युद्घ की राजनीति और सोवियत संघ के विघटन की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते कहा कि ऐतिहासिक अन्याय को पुन: आधार बनाकर रुस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण किया गया है। यह स्थिति अत्यन्त विचारणीय है। जिससे भारत के हितों को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि यह युद्घ स्थानीय से अन्तर्राष्ट्रीय न बने इसके लिए प्रयास किया जाना चाहिए।
राजनीति विज्ञान के विभाग अध्यक्ष विनय थपलियाल ने कहा कि रुसी लोगों के राष्ट्रीय चरित्र के बारे में कहा जाता है कि वे राष्ट्रीय अपमान आसानी से भूलते नहीं और 1991 के बाद नाटो के पूर्व में प्रसार को रोकने का जो आश्वासन अमेरिका द्वारा दिया गया था। उसके उल्लंघन होने के कारण पुतिन ने इस प्रकार की प्रतिक्रिया दी है। यद्यपि युद्घ को न्याय संगत नहीं ठहराया जा सकता तथा दोनों पक्षों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आपसी वार्ता के आधार पर विवाद का समाधान करना चाहिए।
समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डाज़गदीश चन्द्र आर्य ने कहा कि लगभग बीस हजार भारतीय छात्र-छात्राओं के यूक्रेन में फंसे होने के कारण भारत के राष्ट्रीय हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है तथा भारत सरकार को उनकी यूक्रेन से सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया सुनिश्चित करनी चाहिए। इसके अतिरिक्त आर्थिक प्रतिबन्धों का रुसी समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा जोकि रुस को अधिक से अधिक अन्तर्राष्ट्रीय व्यवस्था में अलग थलग कर सकता है।
वैभव बत्रा और दिव्यांश शर्मा ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय विवाद का समाधान युद्घ के बजाए बातचीत की प्रक्रिया से निकाला जाना चाहिए एवं यही अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति को बनाये रखने का मूलभूत सिद्घान्त है।
विचार गोष्ठी में मुख्य रुप से डा़मनमोहन गुप्ता, डा़सुषमा नयाल, डा़अमिता श्रीवास्तव, श्रीमती रिंकल गोयल, डा़सरोज शर्मा, डा़आशा शर्मा, डा़विनीता चौहान, डा़मोना शर्मा, डा़रेनू सिंह, अन्तिमा त्यागी, मोहन चन्द्र पाण्डेय सहित शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!