वाहन खाई में गिरा, वन आरक्षी समेत पांच घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गत सोमवार रात थलीसैंण-रामनगर मोटर मार्ग पर एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में वन आरक्षी समेत पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें खाई से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
थलीसैंण थानाध्यक्ष सत्येंद्र भंडारी ने बताया कि गत सोमवार को करीब सवा नौ बजे सूचना मिली कि एक पिकअप मालवाहक वाहन थलीसैंण-रामनगर मोटर मार्ग पर डाटपुल के निकट गहरी खाई में जा गिरा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से निकालने का प्रयास किया। वाहन में सवार पांच लोगों को किसी तरह खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए आपातकालीन वाहन 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि पिकअप मालवाहक वाहन हरेला पर्व को लेकर वन विभाग की थलीसैंण स्थित नर्सरी से पौधे लेकर जिवई जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया। वाहन में वन आरक्षी अरविंद कुमार, बेजरौ बीट, निवासी- कोटद्वार, चालक संदीप रावत निवासी ग्राम कुंड, बेजरौ, हरेंद्र सिंह निवासी ग्राम जिवई, देवेंद्र सिंह निवासी तोलयो कुंड, बेजरौ, सतीश सिंह निवासी जिवई सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *