जमींदोज हुई राप्रा विद्यालय कोटड़ी की दीवार

Spread the love

क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से ढही दीवार
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: रिखणीखाल ब्लाक के अन्तर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी की सुरक्षा दीवार बीती रात पन्द्रह मीटर तक ढ़ह कर जमींदोज हो गई। लगातार चार दिन से हो रही बरसात के चलते राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी में प्रवेश द्वार के बाद लगभग पन्द्रह मीटर तक की सीमेंट पत्थरों से बनी दीवार ढह गई।
गौरतलब है कि सुरक्षा दीवार के निचले भाग में स्थित सिंचाई गूगल विगत डेढ़ माह पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसके चलते ऊपर के हिस्से में दीवार की पकड़ शिथिल हो गई। अभी भी दीवार के अधिकांश हिस्से के ढहने का भी खतरा बना हुआ है, क्योंकि यह हिस्सा नदी तल से लगा हुआ है।प्रभारी प्रधानाध्यापक विष्णुपाल सिंह नेगी ने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत 54 छात्र छात्राओं की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया है। बताया कि दीवार ढ़हने की सूचना जिला आपदा प्रबंधन तथा शिक्षा विभाग सहित स्थानीय अभिभावकों व जनप्रतिनिधियों को भेज दी गई है ताकि शीघ्र ही समस्या का निराकरण किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *