जिस हथियार से श्रद्घा के किए गए टुकड़े-टुकड़े वो हुआ बरामद, बचे हुए राज खोलेगा नार्को टेस्ट

Spread the love

दिल्ली , एजेंसी। दिल्ली पुलिस के लिए चुनौती बने श्रद्घा हत्याकांड में एक अहम सफलता पुलिस के हाथ लगी है। इस हत्याकांड में आफताब द्वारा जिस हथियार से श्रद्घा के टुकड़े-टुकड़े किए गए, वह पुलिस ने बरामद कर लिया है। श्रद्घा वालकर हत्याकांड में आरोपी आफताब पूनावाला का पलीग्राफी टेस्ट चल रहा है। सबकुछ ठीक रहा तो पुलिस जल्द ही नार्को टेस्ट भी करेगी और आफताब के खिलाफ अपने केस को मजबूत करेगी। आज पुलिस आरोपी को तिहाड़ जेल से निकालकर रोहिणी स्थित एफएसएल डायरेक्टर के पास पहुंची है जहां उसके टेस्ट चल रहे हैं। आइए डालते हैं उन सबूतों और सवालों पर नजर जो आफताब को फंदे के और करीब लेकर जाएंगे।
पुलिस के लिए वारदात में प्रयुक्त हथियार का मिलना एक बड़ी सफलता है। किसी भी हत्या के केस में बडी और हथियार का मिलना जिससे उसे मारा गया बहुत ही अहम सबूत माना जाता है। पुलिस ने श्रद्घा को कई टुकड़ों में तो बरामद कर लिया था लेकिन हथियार की तलाश जारी थी। हत्या में प्रयुक्त हथियार मिलने के बाद पुलिस का पक्ष काफी मजबूत हो गया है।
पुलिस को हथियार के साथ ही उस महिला की तलाश थी जो इस घटना के बाद आफताब के फ्लैट पर आई थी। आफताब ने श्रद्घा की अंगूठी इस महिला को गिफ्ट में दी थी। पुलिस उस महिला तक पहले ही पहुंच चुकी है लेकिन आज वो अंगूठी भी बरामद की गई जो श्रद्घा की थी। पुलिस के लिए यह भी एक अहम सुराग होगा। माना जा रहा है कि आफताब ने श्रद्घा के हाथ से यह अंगूठी उसकी हत्या कर उसके शव के टुकड़े करने के बाद उतारी और नई गर्लफ्रेंड को तोहफे में दे दी।
आफताब का ड्रग्स कनेक्शन से जुड़े तार भी सामने आ गए हैं। गुजरात की सूरत पुलिस ने उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है, जो ड्रग्स पैडलर बताया जा रहा है। सूत्रों से पता है कि गिरफ्तार शख्स की पहचान फैसल मोमिन के तौर पर हुई है और उसे मुंबई से उठाया गया है। पुलिस के लिए उसके द्वारा दिए जाने वाले बयान भी इस केस के लिए अहम माने जा रहे हैं।
पुलिस अब भी आफताब से श्रद्घा के मोबाइल फोन को बरामद नहीं कर पाई है। उससे कई बार पूछा जा चुका है कि उसने वो मोबाइल फोन कहां ठिकाने लगाया, लेकिन अभी तक उसने इस राज को पुलिस से बचाकर रखा है। आफताब को फांसी के फंदे तक पहुंचाने में श्रद्घा और आफताब का मोबाइल एक अहम भूमिका अदा कर सकता है। पुलिस कोशिश कर रही है कि किसी तरह उसे इन दोनों को मोबाइल हासिल हो जाए तो पुलिस अपने पक्ष को और मजबूत कर सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *