तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र के अंतर्गत मानपुर तिराहे पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार फरार हा गया। पुलिस बाइक सवार की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे मानपुर निवासी ऊषा नेगी उम्र 57 वर्ष पत्नी सुल्तान सिंह नेगी मानपुर तिराहे के पास जा रही थी। तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार वहां से फरार हो गया। घटना स्थल के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *