राजस्व निरीक्षक-उपनिरीक्षकों का कार्य बहिष्कार जारी

Spread the love

बागेश्वर। विभिन्न मांगों को लेकर राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक और राजस्व सेवक संघ के कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सभा करके सरकार पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया। सोमवार को भी राजस्व कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। जिलाध्यक्ष जगदीश परिहार ने कहा सरकार से राजस्व निरीक्षक व रजिस्टार कानूनगो के पदों को एकीत न किए जाने की मांग पर कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा संघों की आपसी सहमति के आधार पर संगठन की आपत्ति के बाद भी एकीकरण का प्रस्ताव तैयार किया है। इस दौरान उन्होंने 16वें बैच के राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण व राजस्व निरीक्षक क्षेत्रों के पुनर्गठन पर कार्रवाई न होने पर भी नाराजगी व्यक्त की, साथ ही समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने की मांग की। यहां उपाध्यक्ष कुंदन सिंह मेहता, सुरेंद्र कुमार, सुरेश सिंह राठौर, प्रवीण सिंह टाकुली, रमेश चंद्र, भगवती जोशी, मनोज कुमार, पप्पू लाल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *