सरस मार्केट के रमोलिया हाउस में सजा रंगों का संसार

Spread the love

हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर में पहली बार चित्रकारों की पेंटिंग से रंगों का संसार सजा है। सरस मार्केट में बने रमोलिया हाउस में उत्तराखंड के दस नौजवान चित्रकारों की बनाई पेंटिंग की प्रदर्शनी आयोजित की गई है। काफल ट्री फाउंडेशन की पहल पर आयोजित प्रदर्शनी में कुमाउनी ऐंपण, मधुबनी, पिछवाई राजस्थान, पौराणिक पटचित्र, नवरस, दैनिक जीवन के जलरंग में बनाई गई पेंटिंग मौजूद हैं।
शुक्रवार से शुरू हुई चार दिवसीय प्रदर्शनी में दस चित्रकारों की 50 से अधिक तियां प्रदर्शित की जा रही हैं। कुछ पारंपरिक शैली में बनी तियां तो कुछ नए आयामों की खोज हैं। किसी में अपनी स्टाइल तो किसी में कलाकार की काल्पनिक सोच दिखाई दे रही है। कुछ तियां दुनिया की उथल-पुथल से उपजी और कुछ में अंतरमन का दर्पण है। कलाप्रेमियों को यहां अपनी पसंद की पेंटिंग खरीदने का विकल्प भी दिया जा रहा है। प्रदर्शनी में उत्तराखंड के नवोदित कलाकारों की तियां प्रदर्शित की गई हैं। पेंटिंग में जहां कुमाऊं की ऐंपण विधा का प्रदर्शन किया गया है, वहीं सुदूर बिहार के मधुबनी और पिछवाई राजस्थान की कला की बानगी भी देखने को मिल रही है। पौराणिक चित्रकला, धार्मिक पेंटिंग के साथ ही दैनिक जीवन के रंगों को भी कलाकारों ने कैनवस पर उकेरा है।
आयोजक संस्था के सुधीर कुमसा ने बताया कि शहर में इस तरह का यह पहला आयोजन है। पेंटिंग, फोटोग्राफी, थिएटर, साहित्य, संगीत, क्राफ्ट और किस्से-कहानियों में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आयोजन किए जा रहे हैं। राज्य के कलाकारों को मंच देने को रमोलिया हाउस एक प्रयास है। आगे भी अलग-अलग विधाओं के आयोजन हल्द्वानी में किए जाने प्रस्तावित हैं। प्रदर्शनी में विशाल चन्द्रा, भावना जोशी, बबीता कांडपाल, पंकज पाल, पारुल बिष्ट, योगेश सिंह भंडारी, प्रियंका आगरकोटी, कशिश कुंजवाल, गरिमा आर्या, मिताली जोशी, वर्तिका पंत, तनु सिंह, अदिति जोशी, काव्य जोशी, साक्षी बोरा, निकिता शर्मा, नीरज अग्रवाल, मयाली पांडे मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *