उत्तराखंड

भाजपा मंडल की एकदिवसीय कार्यसमिति का आयोजन किया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में भाजपा मंडल की एकदिवसीय कार्यसमिति का आयोजन किया गया। कार्यसमिति में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने पार्टी के आगामी संगठनात्मक विषयों पर जानकारी दी। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरविंदर चंडोक ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने को कहा। शनिवार को सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में आयोजित हुई एकदिवसीय मंडल कार्यसमिति का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे तथा जिला उपाध्यक्ष गुरविंदर चंडोक ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर किया अरविंद पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में संगठन को मजबूत करने के लिये कार्य होते राहते हैं और मजबूत संगठन के लिये सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों के साथ काम करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व शक्ति बनकर उभरा है। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरविंदर चंडोक ने कहा कि किसी भी संगठन की मतजबूती का आधार उसके कार्यकर्ता होते हैं और कार्यकर्ता ही नींव हैं जो संगठन को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले सभी चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर से तैयार हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश देकर कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी व देशहित में काम को वरीयता देनी चाहिये। वहीं उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से अपने अपने बूथ में 20-20 पौधे लगाकर उनको पालने की जिम्मेदारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता ने की तथा संचालन वीरेंद्र बिष्ट ने किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद बलराज पासी, सरदार मेजर सिंह, गोपाल कोछड, बिट्टू चौहान, विमल शर्मा, सुरेंद्र त्यागी, कन्नू जोशी, प्रवीण देउपा, पूरन सिंह, सुरेंद्र त्यागी, नरेंद्र सिंह, टिंकू यादव, राकेश गुप्ता, मोहित, सोनू राठौर, लकी, नरेंद्र सिंह, गुलाम मुस्तफा, किसान पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!