युवक ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गिवईस्रोत नई बस्ती निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। युवक का एक छोटा बेटा भी है। जबकि, उसकी पत्नी पिछले कई माह से अपने मायके में ही रह रही थी।
उपनिरीक्षक संजय रावत ने बताया कि योगेंद्र उर्फ शिवम (27) गुरुवार शाम नशे की हालत में अपने घर पहुंचा। योगेंद्र नशे की हालत में किसी बात को लेकर अपने परिजनों से लड़ने लगा। जिसके बाद परिजनों ने उसे कमरे में बंद कर दिया और दरवाजे पर बाहर से कुंड़ी लगा दी। शुक्रवार सुबह परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो योगेंद्र का शरीर रस्सी के सहारे पंखे के हुक से लटक रहा था। पड़ोसियों की मदद से स्वजन योगेंद्र को निजी वाहन से राजकीय बेस चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजनों से मिली जानकारी के आधार पर संजय रावत ने बताया कि योगेंद्र नशे का आदी था। कुछ माह पूर्व उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी। बताया कि योगेंद्र का एक छोटा बेटा भी है। पुलिस को कमरे से किसी भी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *