युवक ने फंदे से लटक की खुद ख़ुशी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : नगर पंचायत सतपुली में मंगलवार को सुबह एक युवक ने गौशाला में फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह माल सिंह गौशाला में फंदे से लटक रहा था। आनन-फानन में परिजन युवक को हंस हॉस्पीटल चमोलीसैंण लेकर गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सतपुली लाखन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि माल सिंह पुत्र प्रेम सिंह रावत उम्र 42 वर्ष निवासी सतपुली ने अपनी गौशाला में फंदे से लटककर खुदकुशी कर दी। बताया कि पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। मौत के कारणों का अभी कोई पता नहीं चल पाया है। बता दें कि मृतक युवक की शादी नहीं हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *