बहन के घर आई महिला के साथ पड़ोसी गांव के युवक ने किया रेप, शोर मचाने पर आरोपी फरार

Spread the love

 

उत्घ्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में पुरोला के एक गांव में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यहां बहन के घर आई महिला के साथ पड़ोसी गांव के एक युवक पर घर में घुसकर दुराचार का आरोप है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दुराचार की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़िता को मेडिकल जांच को जिला अस्पताल भेजा गया है।
मामला शनिवार दोपहर का है। बताया जा रहा है कि पुरोला तहसील अंतर्गत गांव की महिला ससुराल से दूसरे गांव अपनी बहन के घर पर आयी थी। पीड़ित महिला ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी बहन नागराज मंदिर में अष्टादश पुराण कथा सुनने गई थी। वह घर पर अपनी सात माह की बेटी के साथ अकेले थी।
तभी मौका पाकर पड़ोसी गांव के आरोपी विक्रम चंद ने घर में घुसकर उसके साथ दुराचार किया और शोर मचाने पर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस चौकी पुरोला बाजार में आकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ दुराचार व संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में फरार आरोपित की गिरफ्तारी को टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *